यूपी की बड़ी खबरें:अलीगढ़ में ट्रेन में बम की सूचना पर हड़कंप, बिहार से दिल्ली जा रही थी पूजा स्पेशल

Oct 26, 2025 - 09:00
 0
यूपी की बड़ी खबरें:अलीगढ़ में ट्रेन में बम की सूचना पर हड़कंप, बिहार से दिल्ली जा रही थी पूजा स्पेशल
अलीगढ़ में देर रात बिहार से दिल्ली जा रही एक विशेष ट्रेन में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। X में बताया गया कि ट्रेन नंबर 02877 (रांची आनंद विहार एक्सप्रेस) में बम है। यह जानकारी रेलवे अधिकारियों को किसी यात्री ने जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल और अन्य संबंधित टीमों को अलर्ट किया गया। ट्रेन को प्लेटफार्म पर रोक दिया गया। मौके पर आरपीएफ, जीआरपी, एसआईबी, सीआईबी और बम स्क्वायड की टीम पहुंची। डॉग स्क्वायड भी जांच के लिए लाई गई। साथ ही स्थानीय पुलिस की टीम भी मौजूद थी। अधिकारियों ने ट्रेन के हर डिब्बे की गहनता से तलाशी ली। यात्रियों से पूछताछ की गई। ट्रेन और प्लेटफार्म की पूरी जांच के बाद लिखा गया मेमो जारी किया गया। इसमें बताया गया कि ट्रेन में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। करीब 45 मिनट की जांच पूरी होने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। पुलिस अब इस सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान और पूरे मामले की जांच कर रही है। पूरी खबर पढ़िए आगरा में बुजुर्ग महिला से रेप करने वाले को पुलिस ने एनकाउंटर में पैर में मारी गोली, साथी फरार आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में शौच को गई 60 वर्षीय वृद्धा से शनिवार सुबह छह बजे रेप करने वाले युवक की शाम 8:30 बजे पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंधेरे के दौरान उसका साथी भाग निकला। आरोपी सोनू उर्फ चुंदा निवासी टेढ़ी बगिया है। वह कूड़ा बीनता है। एक गांव की रहने वाली 60 वर्षीय वृद्धा शनिवार सुबह शौच के लिए खेत में गई थी। पीड़िता ने बताया कि उसे रास्ते में कूड़ा बीनने वाला युवक मिला। उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास थी। वह पीछा करते हुए खेत तक पहुंच गया। आरोप है कि उसने अचानक वृद्धा की कनपटी पर कठोर वस्तु से हमला किया, जिससे वह गिर गई। इस दौरान उसने वृद्धा से रेप किया और शर्मनाक करतूत के बाद भाग निकला। पीड़िता ने घर पहुंच आपबीती बताई। परिजन उन्हें लेकर थाने पहुंचे। पूरी खबर पढ़िए अलीगढ़ में AMU हॉस्टल में छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, मुरादाबाद की छात्रा पॉलिटिकल साइंस में कर रही थी BA अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के वुमेंस कॉलेज में शनिवार देर शाम एक छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा बीए पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई कर रही थी। हॉस्टल में अकेली रह रही थी। दीवाली की छुट्टियों के चलते उसकी सभी रूममेट्स घर गई हुई थीं। शनिवार को छात्रा कॉलेज नहीं गई थी। शाम तक जब वह नजर नहीं आई तो उसकी साथी छात्राओं ने वार्डन को सूचना दी। वार्डन और छात्राएं जब कमरे पर पहुंचीं तो दरवाजा खुला था। अंदर देखा तो छात्रा का शव दुपट्टे से फंदे पर लटका मिला। यह देखकर चीख-पुकार मच गई। वार्डन ने तुरंत प्रॉक्टर और पुलिस को सूचना दी। मृतका की पहचान रूबी पुत्री मोहम्मद याकूब के रूप में हुई है। वह मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के अगवानपुर की रहने वाली थी। रूबी एएमयू वुमेंस कॉलेज के मुमताज हॉस्टल के कमरा नंबर 5 में रहती थी। पूरी खबर पढ़िए

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0