यूपी में 24 घंटे में कोरोना के 7 नए मरीज:लखनऊ में 4 दिन में मिले थे 4 पॉजिटिव केस, प्रदेश में 138 संक्रमित

Jun 2, 2025 - 18:00
 0
यूपी में 24 घंटे में कोरोना के 7 नए मरीज:लखनऊ में 4 दिन में मिले थे 4 पॉजिटिव केस, प्रदेश में 138 संक्रमित
उत्तर प्रदेश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में राज्य में 7 नए कोविड पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ कुल मरीजों की संख्या 138 हो गई है। इनमें 118 मरीज केवल गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद से रिपोर्ट हुए हैं। इन दो जिलों के बाद सबसे ज्यादा केस वाराणसी में हैं। यहां 6 एक्टिव केस हैं। लखनऊ और आगरा में 3 - 3 केस हैं। शाहजहांपुर में 2, मेरठ,अलीगढ़, मथुरा, बागपत, और बलिया में 1- 1 केस हैं। लखनऊ में 4 दिन में मिले थे 4 केस राजधानी लखनऊ में शनिवार तक 4 दिन के कोरोना के 4 पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए थे। सबसे पहले 27 मई यानी बीते मंगलवार को 268 दिन बाद 60 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके अगले दिन 53 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शुक्रवार को 20 साल के युवा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फिर शनिवार को 78 साल की बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। सभी पॉजिटिव केस का होगा जीनोम सीक्वेंसिंग प्रदेश के सभी कोविड पॉजिटिव मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे। वेस्ट यूपी के 5 मंडलों के पॉजिटिव केस की जीनोम सीक्वेंसिंग दिल्ली की NCDC लैब भेजे जाएंगे। बाकी मंडलों के पॉजिटिव सैंपल को जांच के लिए KGMU भेजे जाएगा। होम आइसोलेशन में चल रहा इलाज लखनऊ सीएमओ डॉ.एनबी सिंह ने बताया कि सभी पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उसकी तबीयत में सुधार है और आगे कुछ दिनों तक उसे निगरानी में रखा जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0