रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत:खेत की जुताई कर रहा था, कूड़ा फंसने पर चलती मशीन साफ करने लगा

Jul 11, 2025 - 12:00
 0
रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत:खेत की जुताई कर रहा था, कूड़ा फंसने पर चलती मशीन साफ करने लगा
उन्नाव के थाना बिहार क्षेत्र के ग्राम लालखेड़ा में एक दुखद घटना सामने आई है। खेत में जुताई के दौरान ट्रैक्टर से जुड़े रोटावेटर में फंसकर 24 वर्षीय रोहित यादव की मौत हो गई। रोहित यादव अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। रोटावेटर में घास-पत्तियां फंस जाने पर उन्होंने ट्रैक्टर को चालू स्थिति में छोड़कर मशीन की सफाई शुरू की। इसी दौरान उनका हाथ मशीन में फंस गया। तेज गति से घूम रहे रोटावेटर की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। रोहित अपने परिवार का एकमात्र सहारा थे। उनके पिता पारसनाथ यादव का पहले ही निधन हो चुका था। रोहित खेती के माध्यम से परिवार की जिम्मेदारी निभा रहे थे। पुलिस ने शुरू की जांच थाना बिहार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी के अनुसार यह एक दुर्घटना प्रतीत हो रही है। पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर रही है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार रोटावेटर या अन्य कृषि यंत्रों की सफाई या मरम्मत से पहले मशीन को पूरी तरह बंद कर देना आवश्यक है। चालू मशीन के पास जाना खतरनाक हो सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0