लखनऊ–दिल्ली रूट पर 25 से 27 दिसंबर चार उड़ानें निरस्त:कोहरे और परिचालन कारणों से एअर इंडिया का फैसला

Dec 20, 2025 - 07:00
 0
लखनऊ–दिल्ली रूट पर 25 से 27 दिसंबर चार उड़ानें निरस्त:कोहरे और परिचालन कारणों से एअर इंडिया का फैसला
कोहरे और परिचालन संबंधी कारणों से लखनऊ–दिल्ली हवाई मार्ग पर यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। एअर इंडिया ने इस रूट की चार नियमित उड़ानों को 25 से 27 दिसंबर तक निरस्त करने का निर्णय लिया है। वहीं शुक्रवार को भी खराब मौसम के चलते विमान संचालन प्रभावित रहा, जिससे दो उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और आधा दर्जन से अधिक विमानों की आवाजाही 30 से 45 मिनट की देरी से हुई। दिल्ली रूट पर लगातार दबाव अमौसी एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों का दबाव लगातार बना हुआ है। यात्रियों की संख्या अधिक होने और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते बीते कई दिनों से इस रूट पर उड़ानों में कटौती की जा रही है। कोहरे के साथ-साथ परिचालन कारणों ने भी एयरलाइंस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इन चार उड़ानों का संचालन रहेगा बंद एअर इंडिया की उड़ान एआई-1720, जो सुबह 9:45 बजे दिल्ली से लखनऊ आती है और इसके बाद एआई-1821 के रूप में सुबह 10:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है, निर्धारित अवधि में संचालित नहीं होगी। इसी तरह एआई-1717, जो दोपहर 2:40 बजे दिल्ली से लखनऊ आती है और यहां से एआई-1524 के रूप में दोपहर 3:30 बजे दिल्ली जाती है, वह भी 25 से 27 दिसंबर तक रद्द रहेगी। कुल मिलाकर इस अवधि में एअर इंडिया की चार उड़ानें प्रभावित रहेंगी। शुक्रवार को भी कई उड़ानें रद्द शुक्रवार को कोहरे के कारण लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की 6ई-2026 और एअर इंडिया की एआई-2500 उड़ानें निरस्त रहीं। वहीं दिल्ली से लखनऊ आने वाली एअर इंडिया की एआई-2499 और इंडिगो की 6ई-2107 को भी रद्द करना पड़ा। इसके अलावा कई उड़ानें तय समय से काफी देर से संचालित हुईं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0