लखनऊ की युवती से धर्म छिपाकर शादी:मुंबई में पति ने मांस खिलाया, गोवा ले जाकर किया गलत काम

May 18, 2025 - 09:00
 0
लखनऊ की युवती से धर्म छिपाकर शादी:मुंबई में पति ने मांस खिलाया, गोवा ले जाकर किया गलत काम
लखनऊ की एक युवती के साथ एक युवक ने अपना पारिवारिक बैकग्राउंड छिपाकर शादी की। उसकी जानकारी होने पर पूरा परिवार धर्म परिवर्तन का दबाव डालने लगा। यहां तक उसको जबरन मांस खिलाया गया। ससुर ने उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। पति गोवा ले गया। गोवा में बीयर में कुछ मिलाकर पिला देता। जिसके बाद वह बेहोश हो जाती, इस दौरान उसके साथ क्या होता पता ही नहीं चलता। युवती का आरोप है कि पति ने धर्म परिवर्तन की न मानने पर घर से निकाल दिया। युवती का कहना है कि उसकी शादी एक पुनर्विवाह ग्रुप के माध्यम से हुई थी। थाना पुलिस युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुनर्विवाह ग्रुप से तय हुआ था रिश्ता मड़ियांव फैजुल्लागंज केशवनगर निवासी युवती का कहना है कि पिता की मौत के बाद चाचा और बुआ ने 23 नवंबर 2023 प्रतापगढ़ कुंडा निवासी राज से कराई थी। जो परिवार के साथ मुंबई नासिक के माधवनगर के निरंकार भवन में रहता है। राज के परिवार से चाचा का मुलाकात पुनर्विवाह ग्रुप से हुई थी। पहली शादी टूटने की बात कही थी राज ने शादी के पहले बताया था कि उसकी पहली पत्नी सीमा शुक्ला ठीक नहीं थी। इसके चलते उसको छोड़ दिया। मई 2023 में चाचा नीरज मिश्रा और बुआ योगिता उपाध्याय वरीक्षा करने गए थे। 4 जुलाई 2023 को घर पर सगाई हुई। उसके बाद अचानक 8 लाख रुपए दहेज की मांग हुई। पूरी न होने पर शादी तोड़ दी। पुलिस के पास जाने की बात कहने पर शादी को तैयार हो गए। हिंदू रिवाज से नहीं की शादी युवती ने बताया कि शादी में 35 लोग चार ढोल वालों के साथ आए थे। इन लोगों ने शादी के वक्त हिंदू रीति-रिवाज और विधि विधान के साथ कुछ भी नहीं किया। यहां तक फेरे के वक्त पंडित के जनेऊ पहनाने पर उसको भी फेंक दिया। ससुर ने दो मुस्लिम महिलाओं से की शादी शादी के बाद ससुराल जाने पर जानकारी हुई कि ससुर ने दो मुस्लिम महिलाओं से की थी। राज पहली पत्नी का बेटा था। वह किस कास्ट के हैं, सही जानकारी नहीं है। राज के दो और भाई है। घर में एक रीना नाम की महिला और 15 साल का बच्चा रहता था। यह सभी बात शादी के पहले किसी ने नहीं बताई थी। ससुर ने अकेले होने का फायदा उठाया युवती का कहना है कि शादी के एक माह तक सब ठीक रहा। उसके बाद सब धीरे-धीरे सामने आने लगा। घर में रहने वाली रीना सास-ससुर के साथ कमरे में सोती। वह और पति ड्राइंग रूम में। इसी बीच पति ऑफिस के काम से जाने की बात कह कहीं चले गए। पति राज के जाने के बाद ससुर ने कहा कि तुम मेरे कमरे में सो जाया करो। रीना दूसरे कमरे में सो जाएगी। ससुर ने साथ होने का फायदा उठाया। उन्होंने रेप करने की कोशिश की। किसी तरह खुद की इज्जत बचाकर दूसरे कमरे में भाग गई। जिसकी जानकारी पति को दी। जिसके बाद पूरा परिवार खिलाफ हो गया। ससुर ने कहा कि मेरी बात नहीं मानोगी तो आठ लाख रुपए और दहेज में लाओ। पति ने ननद के साथ जबरन खिलाया चिकन युवती ने बताया कि शादी के एक माह बाद पति महाराष्ट्र बिवड़ी ले गए। जहां ससुराल वालों ने परिवार के सभी नंबर ब्लॉक करा दिए। उसके बाद पति ने ननद के साथ मिलकर चिकन खिलाया। विरोध करने पर जबरन मुंह में भर दिया। थूकने पर बहुत पीटा। पति की पिटाई से हुआ गर्भपात युवती का आरोप है कि चिकन न खाने पर पति ने बहुत पीटा। जिससे गर्भपात हो गया। उसके बाद पति राज 12 दिन के लिए 23 मार्च 2024 को घर भेजा। तबियत ठीक होने पर दोबारा मुंबई ले गया। अप्रैल 2024 में गोवा में किया गलत काम युवती ने पुलिस को बताया कि पति मायके से जाने के बाद गोवा ले गया। जहां मुझे बीयर पिलाई। जिसको पीते ही बेसुध होकर सो गयी। यह लगातार दो दिन हुआ। रात में मेरे साथ क्या गलत होता समझ नहीं आता। इतना जरूर महसूस होता कुछ गलत हो रहा है। धर्म न बदलने पर घर से निकाला युवती का कहना है कि पति ने दहेज के नाम पर घर से निकाला। उसके बाद कहा कि दहेज में आठ लाख रुपए लाओ। हम लोग जैसे घर में रहते हैं उसकी तरह रहना होगा। मुस्लिम धर्म अपना कर उसका पालन करना होगा। मेरे मना करने पर लेने नहीं आया। पुलिस में जाने की बात कहने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस से शिकायत की जानकारी पर मुंबई वाला घर खाली करके भाग गए। महिला थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0