नवरात्र पर लखनऊ में डांडिया का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार की रात डांडिया की धूम दिखी। यहां आतिशबाजी और जबरदस्त लाइटिंग के बीच लोग जमकर थिरके। डांडिया करने आईं लड़कियां बोलीं- डांडिया खेलकर लगा मानो गुजरात यहीं हो। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 'ढोलिडा' डांडिया नाइट का आयोजन वीनस इवेंट्स की ओर से किया गया। अंतिम दिन गरबा पंडाल में ऊर्जा और सांस्कृतिक का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों की संख्या में युवा लाइव म्यूजिक की बीट्स पर थिरकते हुए नजर आए। 3 तस्वीरें देखिए... बॉलीवुड-भोजपुरी गानों का लगा तड़का आईजीपी का भव्य पंडाल रोशनी और उत्साह से सराबोर था। हाथों में डांडिया लेकर भारतीय सांस्कृतिक परिधान घाघरा, चोली, कुर्ता पजामा पहनकर लोग डांडिया खेलने पहुंच रहे हे। डीजे पर फुल वॉल्यूम में 'अंगना पधारो मां अंगना पधारो', रंग रंगीली चुनर ओढ के मां, डांडिया के बहाने आ जाना कभी मिलने-मिलाने' जैसे बॉलीवुड गानों के साथ भोजपुरी गीतों का भी तड़का लग रहा था। इन कलाकारों ने दी परफॉर्मेंस आयोजक उत्सव सिंह ने बताया कि इवेंट बहुत ही सफल रहा। मंच पर डीजे रिया, डीजे रैवटेक, डीजे प्रिमाडोना और डीजे झलक की आधुनिक बीट्स पर युवा खूब झूमे। सिंफनी ड्रीम्ज बैंड और रॉक्स फ्यूजन बैंड अपनी लाइव प्रस्तुतियों से रंग जमाया। मंच और लोगों को जोड़ने में आकृति मिश्रा ने संचालक के रूप में अहम भूमिका निभाई। इवेंट में लाइव म्यूजिक, डांस, किड्स जोन, फूड और शॉपिंग स्टॉल्स थे। कार्यक्रम के समापन पर जोरदार आतिशबाजी हुई। कार्यक्रम का समय समाप्त होने के बाद भी लोग अपने घर नहीं जाना चाहते थे। 'डांडिया स्टिक दुर्गा मां और महिषासुर के बीच युद्ध का प्रमाण' पंखुड़ी ने कहा डांडिया नाइट्स में शामिल होकर हम बहुत खुश हैं यह खास मौका होता है इसका हमें साल भर इंतजार रहता है। हमारी डांडिया स्टिक बहुत खास होती है। दुर्गा मां और महिषासुर के बीच जब युद्ध हुआ था उसका यह प्रतीक है। डांडिया से निकलने वाली मधुर आवाज हम सबको अपनी ओर आकर्षित करती है। रंगीलो मारो ढोलना हमारा पसंदीदा गाना है जिस पर हम खूब नाचे। मंच पर बजने वाले सभी गानों पर खूब एन्जॉय किया। डांडिया महिलाओं के लिए होता है खास डांडिया नाइट्स में आई चांदनी गौड़ ने बताया कि वह कोलकाता से आई है। लखनऊ का डांडिया नाइट देखकर मजा आ गया पूरी फैमिली के साथ खूब इंजॉय किया। डांडिया में आने के लिए सबसे ज्यादा हम लोगों को ड्रेस का क्रेज होता है। डांडिया खेलने के लिए खास तौर पर लहंगा और घाघरा तैयार करवाते हैं उसी हिसाब से मेकअप करते हैं। महिलाओं के लिए यह बहुत स्पेशल पल होता है। 'गुजरात के डांडिया की धूम पूरे भारत में' मुस्कान शुक्ला ने कहा कि डांडिया कभी गुजरात तक सीमित हुआ करता था मगर अब यह उत्तर प्रदेश पूरे भारत में धूमधाम से खेला जाता है। आज तो यही लगा कि मानो गुजरात यहीं हो। कोलकाता की दुर्गा पूजा महाराष्ट्र का गणपति अब सब जगह होता है तो त्योहार और संस्कृति का विस्तार हो रहा है। नवरात्र हिंदू धर्म के लिए बहुत खास होता है इसमें 9 दिनों तक व्रत रखते हैं देवी मां की पूजा करते हैं। लड़कियों के लिए यह बहुत अच्छा पर्व है जो महिलाओं को सशक्त होने का एहसास दिलाता है।