लखनऊ में डांडिया नवरात्रि रास उत्सव:विधायक राजेश्वर सिंह और मेयर सुषमा खर्कवाल ने की शिरकत

Oct 3, 2025 - 00:00
 0
लखनऊ में डांडिया नवरात्रि रास उत्सव:विधायक राजेश्वर सिंह और मेयर सुषमा खर्कवाल ने की शिरकत
लखनऊ में नवरात्रि के अवसर पर भक्तिमय माहौल रहा। वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर-8बी पार्क में गुरुवार को डांडिया नवरात्रि रास उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान देर रात तक श्रद्धालु गरबा और डांडिया की धुन पर झूमते रहे।आचार्य नवनीत शास्त्री ने विधि-विधान से अष्टमी और विजयादशमी का पूजन संपन्न कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह और मेयर सुषमा खर्कवाल ने किया। खरिका वार्ड की पार्षद रजनी संजीव अवस्थी ने अतिथियों का स्वागत किया। विधायक राजेश्वर सिंह ने श्री त्रयंबकेश्वर महादेव मंदिर में पूजन-अर्चन कर क्षेत्रीय वरिष्ठ नागरिकों को विजयादशमी और नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं। श्रीराम ने रावण का वध कर बुराइयों का अंत किया था विधायक राजेश्वर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नवरात्रि मां दुर्गा की आराधना और नारी शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि मां दुर्गा ने महिषासुर और भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर बुराइयों का अंत किया था। उन्होंने अहंकार के नाश और सत्य की विजय को सनातन संस्कृति का मूल संदेश बताया। सिंह ने कहा कि आज भी रावण रूपी विघटनकारी शक्तियों, धर्मांतरण और घुसपैठ जैसी प्रवृत्तियों से लड़कर राष्ट्र को मजबूत करना होगा। स्वच्छता रैंकिंग में मिली उपलब्धि के लिए बधाई दी राजेश्वर सिंह ने भारतीय संस्कृति को परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम बताया, जिससे समाज की समृद्धि जुड़ी है। उन्होंने नागरिकों का आभार व्यक्त किया और क्षेत्रवासियों से जल्द मिलने का वादा किया।मेयर सुषमा खर्कवाल ने विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया। उन्होंने लखनऊ की स्वच्छता रैंकिंग में मिली उपलब्धि के लिए शहरवासियों को बधाई दी और 'सेवा स्वच्छता सप्ताह' का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर पूर्व डीजीपी श्रीपति मिश्र, सुधांशु मिश्रा, राहुल मिश्रा, रमेश सिंह चौहान, त्रिभुवन शुक्ला, एसके सिंह, पी.एसके मिश्रा, रमनदीप सिंह और कपिल शुक्ला सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा विधायक और मेयर का शॉल ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0