लखनऊ में बड़े मंगल पर देसी किचन और भार्गव रेस्टोरेंट की ओर से अखंड रामायण पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अखंड रामायण पाठ से हुई। स्थानीय निवासी और आयोजक समूह के सदस्यों ने इसमें भाग लिया। कमलेश, वंदना, अभिनव, रितिका, हिरदेश, प्रतिभा, रेखा, अमित और ऊषा सहित कई परिवारों और समाजसेवियों ने सहयोग दिया। रामायण पाठ के बाद भंडारे में श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया। वर्ष 2002 से बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन करते आ रहे हैं भार्गव रेस्टोरेंट के मालिक कमलेश भार्गव ने कहा वर्ष 2002 से बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन कर रहे हैं। इस दिन उनका रेस्टोरेंट श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क सेवा प्रदान करता है। उनके अनुसार, बड़े मंगल की यह परंपरा लखनऊ से प्रारंभ हुई। अब पूरे प्रदेश में इसका अनुसरण हो रहा है। वही,अभिनव भार्गव ने कहा कि यह आयोजन धार्मिक भावना के साथ सामाजिक एकता का प्रतीक है। हर वर्ग, जाति और आयु के लोग यहां आकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। उनका मानना है कि इस तरह के आयोजन समाज में सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।