लखनऊ के तेलीबाग स्थित शिव विहार कालोनी में एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान निधि सिंह (27) के रूप में हुई है। वह अनुराग सिंह की पत्नी थीं। रविवार रात करीब 10 बजे निधि ने अपने घर में पंखे से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पिता नीरज सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। निधि को एसजीपीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निधि की शादी 8 फरवरी 2022 को अनुराग सिंह से हुई थी। अनुराग प्राइवेट जॉब करते हैं। दंपती का कोई बच्चा नहीं था। मृतका के परिजनों ने अभी तक किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।