लखनऊ में सुबह से तेज चटक धूप निकली हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है। सुबह से हल्की ठंड का असर बना हुआ है। शाम के समय में भी यही स्थिति बनी रहेगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री रहा। अधिकतम आर्द्रता 87 फ़ीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 40 फ़ीसदी दर्ज की गई। सीजन का सबसे अधिक AQI आज लखनऊ में आज सीजन का सबसे अधिक AQI दर्ज किया गया है। सुबह के समय में 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का AQI 160 है। सबसे खराब स्थिति गोमतीनगर 194, तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र 191, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 175, लालबाग 155, अलीगंज 139 और कुकरेल 106 के साथ में यलो जोन में रहा। इसके चलते अस्थमा, लंग्स, हृदय और सांस संबंधित रोग से पीड़ित लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 16 अक्टूबर को औसत AQI 139 लखनऊ में 16 अक्टूबर को औसत AQI 139 दर्ज किया गया था। 15 अक्टूबर को यह सीजन में औसत AQI में सबसे अधिक 145 रहा था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से यह आंकड़े जारी किए गए थे। अक्टूबर में 9 दिन लखनऊ में वायु प्रदूषण मॉडरेट स्थिति में रहा है, जबकि 8 दिन यह संतोष जनक श्रेणी में दर्ज किया गया है। हवा में सबसे अधिक पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसी हानिकारक गैसों का प्रभाव सबसे अधिक है। फिलहाल सामान्य रहेगा मौसम मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल आने वाले कुछ दिनों तक मौसम साफ बना रहेगा तेज चटक धूप निकलती रहेगी अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक दर्ज किया जाएगा। इस बीच हवाई स्थिर रहने के चलते प्रदूषण का अस्तर लखनऊ में बढ़ सकता है। जिसके चलते सांस लेने में लोगों को परेशानी और स्किन डिजीज की संभावना है। एहतियात बरतने से लोगों को फायदा मिलेगा।