लापता बच्चे को पुलिस ने तीन घंटे में खोजा:मथुरा में साइकिल से बाजार जाने के लिए निकला था

Jun 25, 2025 - 00:00
 0
लापता बच्चे को पुलिस ने तीन घंटे में खोजा:मथुरा में साइकिल से बाजार जाने के लिए निकला था
मथुरा के थाना फरह पुलिस ने एक लापता बालक को महज तीन घंटों में सकुशल बरामद कर लिया। बांके बिहारी धाम कॉलोनी निवासी देव कटरा सोमवार दोपहर 3:30 बजे साइकिल लेकर घर से निकला था। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की। बाद में परिजनों ने थाना फरह में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। बच्चे की फोटो सोशल मीडिया पर साझा की। सीसीटीवी फुटेज और फोन कॉल के जरिए तलाश की गई। बालक को नेशनल हाईवे-19 पर गांव फतिहा कट के पास देखा गया। पुलिस ने उसे वहां से बरामद कर लिया। मंगलवार दोपहर बाद बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने बच्चे को तीन घंटे के भीतर ही ढूंढ निकाला। परिजनों ने थाना फरह पुलिस की सराहना की और पुलिस टीम का सम्मान किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0