दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के पिता वेस पेस का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे पार्किंसंस बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें मंगलवार सुबह कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वेस 1972 में म्यूनिख ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे। वे मिडफील्ड पोजिशन पर खेलते थे। उन्होंने फुटबॉल, क्रिकेट और रग्बी जैसे कई खेलों में भी हाथ आजमाए। वे स्पोर्ट्स मेडिसिन विभाग के डॉक्टर भी थे। उन्होंने कई सालों तक BCCI के एंटी डोपिंग विभाग में काम किया। डॉ. वेस ने कलकत्ता क्रिकेट और फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया। लिएंडर पेस ने अटलांटा ओलिंपिक में कांस्य पदक जीता था
लिएंडर पेस साल 1992 में बार्सिलोना, 1996 में अटलांटा, 2000 में सिडनी, 2004 में एथेंस, 2008 में बीजिंग, 2012 में लंदन और 2016 में रियो ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने टेनिस में 1996 अटलांटा ओलिंपिक में कांस्य पदक जीता था। यह मेडल मेंस सिंगल्स में आया था, जो 44 सालों में भारत का पहला व्यक्तिगत ओलिंपिक मेडल भी था। इससे पहले साल 1952 में कुश्ती में खशाबा जाधव ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। टेनिस में ओलिंपिक मेडल जीतने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी
लिएंडर पेस टेनिस में ओलिंपिक मेडल जीतने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं। लिएंडर पेस ने ब्राजील के फर्नांडो मेलिगेनी को 3-6, 6-2, 6-4 से शिकस्त देकर यह पदक अपने नाम किया था। पेस उस मैच में चोटिल होने के बावजूद भारत को यह पदक दिलाने में कामयाब रहे। महज 16 साल की उम्र में 'डेविस कप' में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले लिएंडर पेस 18 ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं। लिएंडर पेस को 1996–97 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिला
लिएंडर पेस डेविस कप में दुनिया के सबसे सफलतम खिलाड़ियों में शुमार हैं। उन्होंने डेविस कप में 44 डबल्स मैच जीते हैं। 1992 से 2016 तक लगातार सात ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाले लिएंडर पेस को 1996–97 में 'राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था। इसके बाद साल 2001 में उन्हें 'पद्म श्री', जबकि साल 2014 में 'पद्म भूषण' पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। ------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें... सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की सगाई हुई:बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं सानिया चंडोक सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन (25) की सानिया चंडोक से बुधवार को मुंबई में सगाई हो गई। सानिया मुंबई के बिजनेसमैन रवि घई की पोती और गौरव घई की बेटी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेंदुलकर परिवार और घई परिवार ने इंगेजमेंट की खबर की कोई भी इन्फॉर्मेशन शेयर नहीं की। पढ़ें पूरी खबर...