वंदे मातरम के 150 साल पूरे:हाथरस पुलिस ने सामूहिक गायन किया, प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम देखा

Nov 7, 2025 - 13:00
 0
वंदे मातरम के 150 साल पूरे:हाथरस पुलिस ने सामूहिक गायन किया, प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम देखा
हाथरस में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया। रिजर्व पुलिस लाइन के माधव प्रेक्षागृह में सभी पुलिसकर्मियों ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया। यह आयोजन बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार के निर्देशानुसार देश भर के समस्त कार्यालयों और संस्थानों में किया गया था। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर योगेंद्र कृष्ण नारायण, प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार सिंह और वाचक पुलिस अधीक्षक मुकेश बाबू सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' हमारी मातृभूमि के प्रति प्रेम और सम्मान का प्रतीक है। इसने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह गीत देश की एकता और अखंडता का भी प्रतीक है। पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देश पर जनपद के सभी थाना, कार्यालय और शाखाओं में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0