शाहजहांपुर की छात्रा ने CBSE 12वीं में किया टॉप:आयुषी मिश्रा को मिले 99.4 प्रतिशत अंक, IAS बनने का है सपना

May 13, 2025 - 17:00
 0
शाहजहांपुर की छात्रा ने CBSE 12वीं में किया टॉप:आयुषी मिश्रा को मिले 99.4 प्रतिशत अंक, IAS बनने का है सपना
शाहजहांपुर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। शाहजहांपुर के कर्नल एकेडमी ग्लोबल की छात्रा आयुषी मिश्रा ने 12वीं में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। आयुषी के पिता कुरियाकला के लोक भारती इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं। उनकी माता निशी गृहिणी हैं। आयुषी प्रतिदिन 5-6 घंटे अध्ययन करती हैं। उनका लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का है। परिणाम घोषित होते ही आयुषी के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिवार ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। उन्होंने आयुषी को आगे भी इसी तरह सफलता प्राप्त कर परिवार और जिले का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया। शाहजहांपुर जिले में सीबीएसई से संबद्ध 40 विद्यालय हैं। इस वर्ष कुल 5,999 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी। इनमें 10वीं के 3,343 और 12वीं के 2,656 विद्यार्थी शामिल थे। परीक्षा 9 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0