शाह के करीबी पंकज चौधरी यूपी BJP अध्यक्ष होंगे:थोड़ी देर में लखनऊ पहुंचेंगे; भाजपा दफ्तर को सजाया गया

Dec 13, 2025 - 11:00
 0
शाह के करीबी पंकज चौधरी यूपी BJP अध्यक्ष होंगे:थोड़ी देर में लखनऊ पहुंचेंगे; भाजपा दफ्तर को सजाया गया
यूपी के अगले BJP अध्यक्ष केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी होंगे। नाम फाइनल है, सिर्फ ऐलान बाकी है। रेस में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का नाम था, लेकिन आला-कमान ने चौधरी पर भरोसा जताया है। पंकज चौधरी आज सुबह 11 बजे लखनऊ पहुंचेंगे और भाजपा कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को पार्टी मेगा इवेंट बनाने जा रही है। पार्टी दफ्तर को फूलों से सजाया गया है। कल यानी रविवार को लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में वोटिंग होगी और पीयूष गोयल चौधरी के नाम का ऐलान करेंगे। अमित शाह के करीबी चौधरी योगी के गढ़ गोरखपुर से आते हैं। महाराजगंज से 7 बार के सांसद हैं। 2021 से मोदी कैबिनेट में मंत्री हैं। चौधरी पीएम के भी खास हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दो साल पहले यानी 2023 में गोरखपुर दौरे के दौरान मोदी अचानक उनके घर पहुंच गए थे। यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति 15 जनवरी 2025 को होनी थी, लेकिन महाराष्ट्र चुनाव तो कभी यूपी उपचुनाव और फिर बिहार चुनाव के चलते मामला लटकता चला गया। यूपी भाजपा का अध्यक्ष केवल यूपी ही नहीं, पार्टी की केंद्रीय राजनीतिक के लिए भी महत्वपूर्ण है। चौधरी पर क्यों दांव लगाया, जानिए पॉलिटिकल एक्सपर्ट कहते हैं- पंचायत और विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने ओबीसी के कुर्मी समाज से आने वाले चौधरी पर दांव लगाया है, क्योंकि कुर्मी समाज की आबादी यादवों के बाद सबसे ज्यादा है। कुर्मी समाज को बीजेपी का वोट बैंक माना जाता है, लेकिन लोकसभा चुनाव में इस समाज का एक हिस्सा PDA के नाम पर सपा के साथ गया था। इसे देखते हुए भाजपा ने दांव खेला है। पंकज चौधरी भाजपा के चौथे कुर्मी जाति के अध्यक्ष होंगे... लाइव ब्लॉग में आगे बढ़ने से पहले इस पोल पर अपनी राय दीजिए... यूपी BJP प्रदेश अध्यक्ष चुनाव से जुड़े अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0