संजय निषाद बोले बिहार में NDA सरकार आएगी:नोएडा में मत्स्य योजनाओं की समीक्षा की

Oct 26, 2025 - 18:00
 0
संजय निषाद बोले बिहार में NDA सरकार आएगी:नोएडा में मत्स्य योजनाओं की समीक्षा की
उत्तर प्रदेश के मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद आज नोएडा पहुंचे। उन्होंने यहां जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार चुनाव पर भी अपनी राय रखी। प्रेस वार्ता के दौरान संजय निषाद ने बिहार चुनाव को लेकर कहा कि राज्य में बहार आएगी और एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने छठ पूजा के अवसर पर सभी को बधाई भी दी। डॉ. संजय कुमार निषाद ने शक्ति सदन गेस्ट हाउस, सेक्टर-38, नोएडा में जिला स्तरीय अधिकारियों, लीड बैंक प्रबंधक और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और मत्स्यपालन क्षेत्र में रोजगार सृजन की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं और कार्यक्रमों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने जोर दिया कि मत्स्यपालन क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए सभी अधिकारी समन्वय स्थापित कर किसानों, मत्स्यपालकों और उद्यमियों को योजनाओं से जोड़ें। विभागीय अधिकारियों ने बैठक में बताया कि मत्स्य पालक कल्याण कोष के तहत मत्स्यपालकों को चिकित्सा, शिक्षा, बीमा, प्रशिक्षण और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना से अब तक 8, निषाद राज योजना से 2, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से 15 और प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना से 242 लाभार्थियों को लाभ मिला है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0