संतकबीर नगर में अधेड़ की मौत:आधार कार्ड से हुई पहचान, सरयू नदी में डूबने से गई जान

Sep 9, 2025 - 21:00
 0
संतकबीर नगर में अधेड़ की मौत:आधार कार्ड से हुई पहचान, सरयू नदी में डूबने से गई जान
संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में कांटे बुधा कला गांव के पास सरयू नदी से एक व्यक्ति का शव मिला है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे नहर के पुल पर प्लास्टिक बीनने आए एक युवक ने शव देखा। उसने तुरंत स्थानीय लोगों को सूचित किया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान पढ़ोखर गांव निवासी लालचंद्र (55) के रूप में हुई है। वह राम सुभाग के पुत्र थे। पुलिस को मृतक की जेब से 200 रुपये भी मिले हैं। कांटे चौकी प्रभारी राम वशिष्ठ के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक ने पुल पर शराब का सेवन किया था। नशे की स्थिति में संतुलन खोने से वह नहर में गिर गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0