संपत्ति के लिए बेटे ने किया पिता पर जानलेवा हमला:बांका से काटा पैर, मां-बहन को पीटा; आरोपी फरार

Apr 29, 2025 - 17:00
 0
संपत्ति के लिए बेटे ने किया पिता पर जानलेवा हमला:बांका से काटा पैर, मां-बहन को पीटा; आरोपी फरार
पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में संपत्ति विवाद में बेटे ने ही अपने पिता का पैर बांका से काट दिया। बचाने आई मां और बहन पर जानलेवा हमला किया। घटना की शिकायत करते हुए पीड़िता ने बताया कि उनके बेटे देवेंद्र कुमार और उसकी पत्नी ममता ने संपत्ति के लिए उनके पति भगवान दास पर हमला किया। दोनों ने लाठी और बांका से वार कर भगवान दास का पैर काट दिया। जब रामबेटी और उनकी बेटी रजनी बीच-बचाव करने पहुंची तो उन्हें भी पीट दिया। पीड़ित भगवान दास का इलाज संजीवनी हॉस्पिटल में चल रहा है। उनका कहना है कि देवेंद्र आपराधिक प्रवृत्ति का है। उनके परिवार को उससे जान-माल का खतरा है। थाना जहानाबाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर देवेंद्र और ममता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, दोनों आरोपी अभी फरार हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही बरत रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0