संभल में अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत:पिता घायल, जिला अस्पताल रेफर; चालक फरार

Jul 21, 2025 - 21:00
 0
संभल में अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत:पिता घायल, जिला अस्पताल रेफर; चालक फरार
संभल के कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव कैल में 17 जुलाई की शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सड़क किनारे खड़े नवल सिंह और उनके 22 वर्षीय बेटे बृजेश कुमार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने तुरंत दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बृजेश की हालत ज्यादा नाजुक होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया। परिजन बृजेश को बेहतर इलाज के लिए नोएडा के एक निजी अस्पताल ले गए। चार दिन तक चले इलाज के बाद बृजेश ने दम तोड़ दिया। बेटे की मौत की खबर से पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आज मृतक का शव घर पहुंचा और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। नवल सिंह का इलाज अभी भी जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0