संभल में वन विभाग की पौधशाला में मिला शव:पुलिस कर रही शिनाख्त का प्रयास, नहीं मिले चोट के निशान

May 18, 2025 - 00:00
 0
संभल में वन विभाग की पौधशाला में मिला शव:पुलिस कर रही शिनाख्त का प्रयास, नहीं मिले चोट के निशान
संभल के थाना असमोली क्षेत्र में स्थित वन विभाग की पौधशाला में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शनिवार रात 8 बजे पौधशाला में तैनात चौकीदार जयपाल ने पुलिस को सूचना दी। चौकीदार जयपाल पुत्र धन सिंह ग्राम मनोटा के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि पौधशाला के खंडहरों में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक असमोली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष आंकी गई है। प्रथम दृष्टया मृतक मुस्लिम समुदाय का प्रतीत होता है। शव पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0