साइबर थाने का एसपी ने किया निरीक्षण:जालौन में इस साल पीड़ितों को वापस मिले ठगी के 26 लाख रुपये

Sep 13, 2025 - 15:00
 0
साइबर थाने का एसपी ने किया निरीक्षण:जालौन में इस साल पीड़ितों को वापस मिले ठगी के 26 लाख रुपये
जालौन में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने शनिवार को साइबर थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने साइबर क्राइम से जुड़े मामलों की जानकारी ली और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। मामलों में तेजी से कार्रवाई के निर्देश दिए एसपी ने थाने में तैनात कर्मियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि साइबर अपराध की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण किया जाए। जालौन साइबर थाने ने इस वर्ष CRP पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ठगी के पीड़ितों को 26 लाख रुपये वापस दिलाए हैं। एसपी ने साइबर थाना प्रभारी को ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी से कार्रवाई के निर्देश दिए। डॉ. दुर्गेश कुमार ने कहा कि ठग नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इसलिए साइबर टीम को सतर्क रहना होगा। साथ ही आम जनता को जागरुक करना भी जरूरी है। पुलिस सोशल मीडिया और जागरुकता कार्यक्रमों के माध्यम से अभियान चलाएगी। एसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत को गंभीरता से लें। यह सुनिश्चित करें कि पीड़ितों को समय पर न्याय मिले।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0