सार्वजनिक स्थलों पर नमाज और कुर्बानी पर रोक:बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर रहेगी नजर

Jun 4, 2025 - 15:00
 0
सार्वजनिक स्थलों पर नमाज और कुर्बानी पर रोक:बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर रहेगी नजर
हाथरस में बकरीद को शांतिपूर्वक मनाने के लिए जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने महत्वपूर्ण बैठक की। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मौलवी, मुतवल्ली और अन्य प्रबुद्धजन शामिल हुए। इस बैठक में 7 जून को मनाए जाने वाले बकरीद के पर्व को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। डीएम ने पिछले साल की तरह त्योहार को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। उन्होंने कोई नई परंपरा न डालने की अपील की। सोशल मीडिया पर कुर्बानी से जुड़े वीडियो या अफवाहें न फैलाने के निर्देश दिए गए। इस पर जिला प्रशासन की लगातार नजर रहेगी। केवल मस्जिदों में अदा होगी नमाज... प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। सार्वजनिक स्थलों और सड़कों पर नमाज अदा करने पर रोक लगाई गई है। नमाज केवल मस्जिदों में ही पढ़ी जा सकेगी। खुले में या सार्वजनिक स्थलों पर पशुओं की कुर्बानी पर भी प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूर्ण रोक लगाई है। कुर्बानी के बाद खून और अवशेषों के उचित निपटान के निर्देश दिए गए हैं। नमाज स्थलों के आसपास आवारा जानवरों के विचरण को रोकने की व्यवस्था की जाएगी। सफाई और विद्युत आपूर्ति को लेकर दिए निर्देश.. सभी निकाय क्षेत्रों और ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई, बिजली और पानी की विशेष व्यवस्था की जाएगी। सूअर पालकों को नोटिस जारी किया गया है कि वे अपने जानवरों को बाहर न छोड़ें। एसडीएम, सीओ और थानाध्यक्षों को सभी तैयारियां पहले से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में अपर जिला अधिकारी, सभी उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी और अन्य अधिकारियों के अलावा अन्य लोग मौजूद‌ थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0