सावन में महिलाओं ने बांधा समां:इंदिरा नगर में 'रिमझिम सावन आयो री' में कजरी और नृत्य की धूम मची

Jul 31, 2025 - 00:00
 0
सावन में महिलाओं ने बांधा समां:इंदिरा नगर में 'रिमझिम सावन आयो री' में कजरी और नृत्य की धूम मची
लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित होटल पारस इन के लिबर्टी कॉलोनी पार्क में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'अभिव्यक्ति वीमेन ग्रुप' द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का नाम 'रिमझिम सावन आयो री' था। इस सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में शहर की महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर झूमकर सावन का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी नम्रता पाठक और विशिष्ट अतिथि अनुपमा अवस्थी रहीं। महिलाओं ने सामूहिक कजरी गीत प्रस्तुत किए कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। सबसे पहले माधुरी पांडे, हेमा श्रीवास्तव, रजनी तिवारी, इंदु मिश्रा, सरिता पाठक और अराधना गुप्ता ने अपने सुमधुर स्वरों में कजरी गीत प्रस्तुत किए। 'सखि बरसे झमाझम पानी', 'नथुनिया से बूंद टपके' और 'अरे रामा भादों रैन अंधियारी' जैसे गीतों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद सबीहा, चेतना, रीता सिन्हा, स्वपनिका, गुंजन, अर्चना, सपना, रीटा, रजनी, माधुरी, ज्योति, अलका, शालिनी और नम्रता ने 'कुछ कहता है ये सावन' पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। संस्था ने 1000 पौधे लगाने का संकल्प लिया रीटा पुरी, शालिनी, सपना, ज्योति, अलका, हेमा और दीपा समेत अन्य महिलाओं ने झूला गीत पर नृत्य करते हुए सावन की रिमझिम को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में महिलाओं ने सावन के फिल्मी गीतों पर रैम्प वॉक किया, जिसे खूब सराहा गया।इस अवसर पर पेड़ों की सुरक्षा पर आधारित नृत्य नाटिका के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। संस्था ने 1000 पौधे लगाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन मनीष पंडित ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0