सिद्धार्थनगर में किशोर की नहर में डूबने से मौत:नहाते समय हुआ हादसा, घंटों की खोजबीन के बाद मिला शव

Jul 1, 2025 - 00:00
 0
सिद्धार्थनगर में किशोर की नहर में डूबने से मौत:नहाते समय हुआ हादसा, घंटों की खोजबीन के बाद मिला शव
सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र के कंचनपुर के टोला तकियवा में सोमवार शाम को एक दुखद घटना सामने आई। स्वर्गीय मुमताज के 12 वर्षीय पुत्र शाबान की नहर में डूबने से मौत हो गई। शाबान गांव के पास स्थित नहर पुलिया पर नहाने गया था। नहाते समय वह नहर में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थानाध्यक्ष भवानीगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार विष्णु प्रताप सिंह भी वहां आए। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से बच्चे की तलाश की गई। लंबी खोजबीन के बाद उसका शव बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0