सोनभद्र में 4 साल बाद कोरोना केस:46 साल की महिला की पीजीआई में रिपोर्ट पॉजिटिव आई, परिवार निगेटिव

Jul 5, 2025 - 09:00
 0
सोनभद्र में 4 साल बाद कोरोना केस:46 साल की महिला की पीजीआई में रिपोर्ट पॉजिटिव आई, परिवार निगेटिव
सोनभद्र जिले में लगभग चार साल बाद कोरोना का नया मामला सामने आया है। चतरा ब्लॉक की 46 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला हृदय रोग से पीड़ित है और पीजीआई लखनऊ में उपचार करा रही है। बता दे कि चतरा ब्लॉक के एक गांव निवासी 46 वर्षीय महिला को हार्ट से संबंधित समस्या है, महिला का उपचार पीजीआई लखनऊ में चल रहा है महिला दो दिन पहले हृदय का ऑपरेशन कराने पीजीआई लखनऊ गई थी। ऑपरेशन से पहले की जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई। डॉक्टरों ने ऑपरेशन टाल दिया और उन्हें घर भेज दिया। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि "चतरा ब्लॉक के एक गांव की रहने वाली 46 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव है। कोरोना पीड़ित महिला के गांव में गुरुवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीम भेजकर महिला के संपर्क में आए घर वालों के साथ ही आस-पास के लोगों की जांच कराई गई। हालांकि जांच में एक भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है। महिला का रॉबर्ट्सगंज में अपना मकान है, वहां उसे होम क्वारंटीन किया गया है।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0