सोना 1.10 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर:चांदी आज ₹3,509 बढ़कर ₹1.28 लाख/किलो हुई; इस साल कीमत ₹41,900 बढ़ी

Sep 12, 2025 - 19:00
 0
सोना 1.10 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर:चांदी आज ₹3,509 बढ़कर ₹1.28 लाख/किलो हुई; इस साल कीमत ₹41,900 बढ़ी
सोने-चांदी के दाम आज यानी 12 सितंबर को ऑल टाइम हाई पर पहुंचे। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, चांदी 3,509 रुपए बढ़कर 1,28,008 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। कल एक किलो चांदी की कीमत 1,24,499 रुपए थी। वहीं कारोबार के दौरान सोने की कीमत 744 रुपए बढ़कर 1,09,841 हो गई थी। कारोबार बंद होने पर सोना 611 रुपए की बढ़त के साथ 1,09,708 रुपए पर बंद हुआ। कल इसकी कीमत 1,09,097 प्रति 10 ग्राम थी। गोल्ड ने 9 सितंबर को 1,09,635 रुपए और सिल्वर ने 1,24,770 का ऑल टाइम हाई बनाया था। इस साल सोना ₹33,500 और चांदी ₹41,900 महंगी हुई 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,11,430 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,150 मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,11,280 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,000 कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,11,280 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,000 चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,11,710 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,400 सोने की कीमतों में तेजी के 5 कारण सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें : हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें : सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0