हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर गांव में एक 17 वर्षीय किशोरी ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान कान्ती शर्मा के रूप में हुई है। वह सिकन्दरपुर निवासी अम्बर शर्मा की सबसे छोटी बेटी थी। पिता के अनुसार कान्ती पिछले एक साल से पेट दर्द की समस्या से जूझ रही थी। इलाज चल रहा था, लेकिन आराम नहीं मिल पा रहा था। लगातार दर्द के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। शनिवार सुबह लगभग 8 बजे की घटना है। परिवार के सदस्य घर के बाहर बैठे थे। कमरे से गिरने की आवाज सुनकर जब वे अंदर पहुंचे, तो कान्ती को मृत अवस्था में पाया। थाना प्रभारी निरीक्षक मार्कण्डेय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। कान्ती तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटी थी।