हाथरस में करंट से बच्ची की मौत:घर में खेलते समय कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आई, मौके पर दम तोड़ा

Aug 3, 2025 - 00:00
 0
हाथरस में करंट से बच्ची की मौत:घर में खेलते समय कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आई, मौके पर दम तोड़ा
हाथरस के कोतवाली हसायन क्षेत्र में एक हादसा सामने आया है। गांव सिचावली सानी निवासी अनिल कुमार की छह साल की बेटी नैना की कूलर से लगे करंट से मौत हो गई। घटना के समय नैना अपने घर में खेल रही थी। खेलते-खेलते वह कूलर के पास पहुंच गई। अचानक कूलर से बच्ची को करंट लग गया। करंट लगने से वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ी। बच्ची की हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। वे तुरंत उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद नैना को मृत घोषित कर दिया। इसके बावजूद परिवार के लोग आशा की किरण तलाशते हुए बच्ची को जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में भी डॉक्टरों ने बच्ची की मृत्यु की पुष्टि कर दी। इसके बाद परिजन अपनी बच्ची का शव लेकर रोते हुए घर लौट गए। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। स्थानीय लोग परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0