हाथरस के हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव अजगरा में आज गुरुवार को दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दो दिन पहले हुए मामूली विवाद ने आज तूल पकड़ लिया। घटना में एक पक्ष के व्यक्ति को खेत से लौटते समय दूसरे पक्ष के लोगों ने घेर लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई। मामला बढ़ने पर पथराव की स्थिति बन गई। इस दौरान मारपीट के साथ-साथ ईंट पत्थर फेंके गए। कोतवाली हसायन भी पहुंचे पीड़ित लोग इससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना में गंगा देवी के पक्ष के सनी, बॉबी और विजय समेत कई लोग लोग घायल हुए हैं। गंगा देवी ने गांव के चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। यह लोग कोतवाली हसायन भी पहुंचे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।