हाथरस में फैक्ट्री मालिक पर चाकू से हमला:रंगदारी न देने पर युवक ने काटा कान, अस्पताल में भर्ती

Oct 31, 2025 - 21:00
 0
हाथरस में फैक्ट्री मालिक पर चाकू से हमला:रंगदारी न देने पर युवक ने काटा कान, अस्पताल में भर्ती
हाथरस में आज शुक्रवार देर शाम 7 बजे के लगभग एक युवक ने फैक्ट्री मालिक पर चाकू से हमला कर दिया। रंगदारी मांगने से इनकार करने पर एक युवक ने चाकू मारकर उनका कान काट दिया। गंभीर रूप से घायल फैक्ट्री मालिक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यह घटना चंदपा क्षेत्र के कैमार गांव के पास डिब्बे बनाने की फैक्ट्री में हुई। शहर की वाटर वर्क्स कॉलोनी निवासी मनीष गुप्ता पुत्र राजेंद्र गुप्ता अपनी फैक्ट्री में थे, जब एक युवक वहां आया। युवक ने मनीष गुप्ता से चौथ के लिए पैसे मांगे।मनीष गुप्ता द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर, युवक थोड़ी देर बाद चाकू लेकर वापस आया। उसने आते ही मनीष गुप्ता के कान पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनके कान का एक हिस्सा कट गया और गंभीर चोट आई। शोर मचाने पर फैक्ट्री के अन्य कर्मचारियों ने मनीष को बचाया, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि हमलावर युवक का पिता लंबे समय से मनीष गुप्ता की इसी फैक्ट्री में काम करता है। मनीष गुप्ता को गंभीर हालत में तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी की है। घटना की सूचना मिलते ही शहर के अन्य व्यापारी और नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष आशीष शर्मा भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घायल व्यापारी का हालचाल जाना। पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0