हाथरस में सड़क हादसे में युवक की मौत:अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दीपावली पर छाया मातम

Oct 21, 2025 - 09:00
 0
हाथरस में सड़क हादसे में युवक की मौत:अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दीपावली पर छाया मातम
हाथरस में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर चौपाल सागर के निकट एक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना चौपाल सागर के निकट देर रात हुई। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला उम्मेद निवासी बृजेश पुत्र राजवीर टेंपो का मिस्त्री था और सासनी में एक दुकान पर काम करता था। देर रात वह दुकान से बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान चौपाल सागर के निकट एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा... पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बृजेश ने अपने पीछे दो बच्चों को बिलखते छोड़ा है। घटना के बाद दीपावली के मौके पर परिवार में मातम छा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0