हाथरस में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला:आरोपी को 20 साल की कैद और 53 हजार का जुर्माना

Sep 11, 2025 - 18:00
 0
हाथरस में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला:आरोपी को 20 साल की कैद और 53 हजार का जुर्माना
हाथरस के थाना सादाबाद के बिसावर क्षेत्र में एक दुष्कर्म मामले में न्यायालय ने फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश (पोक्सो एक्ट) चित्रा शर्मा की अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल की कैद और अर्थदंड की सजा सुनाई है। घटना 15 मार्च 2025 की है। आरोपी अमन पुत्र चांद खां ने 7 साल की बच्ची को ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी और उसका इलाज भी कराया गया था। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया था। आक्रोशित लोगों ने एक मस्जिद में तोड़फोड़ भी की थी। काफी बवाल मचा था। पुलिस ने आरोपी अमन को एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया। एडीजीसी त्रिलोकी शर्मा ने की पैरवी... विवेचना के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया। एडीजीसी त्रिलोकी शर्मा ने अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी की। न्यायालय ने आरोपी को 20 साल की कैद की सजा सुनाई है और 53 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0