12 साल के बच्चे की आंख में फूटा पटाखा:झांसी में पोटाश भरकर चला रहा था पाइप गन, बैक मारने से आंख डेमेज

Oct 20, 2025 - 18:00
 0
12 साल के बच्चे की आंख में फूटा पटाखा:झांसी में पोटाश भरकर चला रहा था पाइप गन, बैक मारने से आंख डेमेज
झांसी में दीपावली पर 12 साल के बच्चे की आंख में पटाखा फूट गया। वो पोटाश भरकर पाइप गन चला रहा था। इस दौरान पाइप गन में ब्लास्ट हो गया और बारुद आगे न जाकर पीछे आ गई। इससे बच्चे की आंख डेमेज हो गई। बच्चे को एक आंख से दिखना बंद हो गया। ऐसे में परिजन उसको झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां इलाज के बाद बच्चे को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। घटना चिरगांव थाना क्षेत्र के बावरी गांव की है। दीपावली पर बनाई थी पाइप गन बावरी गांव की विनीता ने बताया- मेरा 12 साल का बेटा आयुष छठवीं क्लास में पढ़ता है। अभी दीपावली की छुट्‌टी चल रही थी, इसलिए बच्चा घर पर था। उसने पटाखा फोड़ने के लिए पाइप गन बनवाई थी। आज पोटाश भरकर पाइप गन को चला रहा था। इस दौरान पाइप गन में ब्लास्ट हो गया। बारुद आगे न जाकर पीछे आ गया। इससे बच्चे की एक आंख डेमेज हो गई। उसको एक आंख से दिखना बंद हो गया। आनन फानन में उसको मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने बेटे को ग्वालियर रेफर कर दिया। अब उसे ग्वालियर लेकर जा रहे हैं। आंख में लगा पटाखा आयुष ने बताया- पाइप गन में पोटाश भरकर चला रहा था। एकदम पाइप में गैस ज्यादा बन गई। इसलिए वो उल्टा ब्लास्ट हो गया। इससे बाएं वाली आंख डेमेज हो गई। अब आंख से बहुत कम दिखाई दे रहा है। डॉक्टर कह रहे हैं कि ज्यादा दिक्कत है, ग्वालियर ले जाओ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0