15 लाख की फिरौती के लिए नाबालिग की हत्या:खरगोश दिखाने के बहाने किया था अपहरण, दो दोषियों को उम्रकैद

Sep 22, 2025 - 03:00
 0
15 लाख की फिरौती के लिए नाबालिग की हत्या:खरगोश दिखाने के बहाने किया था अपहरण, दो दोषियों को उम्रकैद
प्रयागराज में एक नाबालिग की हत्या के मामले में दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। पॉक्सो कोर्ट के एडीजे प्रभात कुमार यादव ने सुखदेव और संजय उर्फ रत्नेश वर्मा को यह सजा सुनाई है। दोनों पर 10-10 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है। 23 सितंबर 2023 को शुभ केसरवानी नाम का नाबालिग अपने पिता की दुकान से सामान लेने निकला था। वह घर वापस नहीं लौटा। आरोपियों ने शुभ के पिता को फोन कर 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी। पुलिस ने फोन कॉल के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि दोनों ने शुभ को सफेद खरगोश दिखाने का लालच देकर अगवा किया था। पकड़े जाने के डर से दोनों ने शुभ की हत्या कर दी थी। पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोप पत्र दाखिल किया। करीब दो साल तक चले ट्रायल के बाद अदालत ने दोनों को दोषी करार दिया। अर्थदंड न चुकाने पर दोषियों को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0