2026 के पहले दिन लखनऊ में कोहरा-धुंध:शीतलहर से जनजीवन अस्त व्यस्त; अभी और गिरेगा तापमान

Jan 1, 2026 - 07:00
 0
2026 के पहले दिन लखनऊ में कोहरा-धुंध:शीतलहर से जनजीवन अस्त व्यस्त; अभी और गिरेगा तापमान
नए साल के पहले दिन गुरुवार को राजधानी लखनऊ में ठंड का असर बना रहेगा। सुबह और देर रात सर्द हवाओं के साथ घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 1 जनवरी को भी शीतलहर जैसे हालात बने रहेंगे और तापमान में खास बढ़ोतरी के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। रात के समय ठंड और ज्यादा तेज महसूस होगी। शीतलहर से बढ़ी परेशानी बीते कई दिनों से जारी ठंड का सिलसिला नए साल के पहले दिन भी थमने वाला नहीं है। शीतलहर के चलते बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दिन चढ़ने के साथ हल्की धूप निकल सकती है, लेकिन ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं। धूप कमजोर रहने की वजह से दिनभर ठिठुरन बनी रहेगी। ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं तापमान को नीचे बनाए रखेंगी। अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ठंड को देखते हुए शहर के चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। लोग सुबह-शाम गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। प्रशासन ने भी जरूरतमंदों के लिए ठंड से बचाव के इंतजाम जारी रखने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक लखनऊ और आसपास के इलाकों में ठंड का असर बना रह सकता है। फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0