4 श्रद्धालुओं के शव भरमौर लाए गए:2 राजस्थान के निवासी, बाढ़-लैंडस्लाइड और बादल फटने से 64 की मौत; 46 लापता

Sep 6, 2025 - 10:00
 0
4 श्रद्धालुओं के शव भरमौर लाए गए:2 राजस्थान के निवासी, बाढ़-लैंडस्लाइड और बादल फटने से 64 की मौत; 46 लापता
हिमाचल प्रदेश में मणिमहेश यात्रा पर निकले 4 श्रद्धालुओं के शव भरमौर पहुंचा दिए गए हैं। कुगती ट्रैक पर फंसे इन शवों को 4 दिन से भरमौर लाने का प्रयास हो रहा था, लेकिन खत्म होते रास्ते और निरंतर बारिश बाधा बन रही थी। प्रशासन की ओर से गठित विशेष टीम ने शुक्रवार देर रात चारों शव भरमौर पहुंचा दिए। इनमें दो मृतक अजय तंवर और हर्षित तंवर राजस्थान के श्रीगंगानगर के रहने वाले थे। जबकि, सागर सहारनपुर और मनोज पंजाब के पठानकोट का रहने वाला था। वहीं, भरमौर में फंसे 50 मणिमहेश श्रद्धालुओं को लेकर सेना का चिनूक हेलिकॉप्टर सुबह 8.15 बजे चंबा पहुंचा। अब यह दोबारा भरमौर के लिए उड़ चुका है। इससे आज दिनभर भरमौर में फंसे श्रद्धालुओं को रेस्क्यू किया जाएगा। भरमौर में सड़कें बंद होने के कारण अभी भी 100 से ज्यादा लोग फंसे हुए है। इन्हें हेलिकॉप्टर से निकाला जाएगा। कुल्लू के अखाड़ा बाजार में बुधवार सुबह हुए लैंडस्लाइड में दबे एक व्यक्ति का आज शव बरामद हो गया है, जबकि एनडीआरएफ के मलबे में दबे जवान की तलाश जारी है। वीरवार सुबह के हादसे में दबे 3 लोग अभी भी मलबे में दबे हैं। प्रदेश में इस मानसून सीजन में बाढ़, बादल फटने और लैंडस्लाइड से 64 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 46 लोग लापता है। कुल मिलाकर 110 लोग प्राकृतिक आपदा का शिकार हो चुके हैं। प्रशासन के मुताबिक, अब लापता लोगों के जिंदा मिलने की संभावनाएं न के बराबर बची है। पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0