5 दिन बाद महंगे होंगे LDA के फ्लैट:2 लाख रुपए तक बढ़ जाएंगे दाम, 9 योजना में खाली पड़े हैं फ्लैट्स

Jun 25, 2025 - 09:00
 0
5 दिन बाद महंगे होंगे LDA के फ्लैट:2 लाख रुपए तक बढ़ जाएंगे दाम, 9 योजना में खाली पड़े हैं फ्लैट्स
लखनऊ विकास प्राधिकरण की योजनाओं में बने फ्लैट के दाम बढ़ जाएंगे। इन योजनाओं में करीब 2 लाख रुपए तक फ्लैट्स के दाम में बढ़ोतरी होगी। एलडीए की ओर से विभिन्न आवासीय परियोजनाओं में दी जा रही विशेष छूट योजना केवल 30 जून तक ही मान्य है। यानी अगर आप एलडीए से घर लेना चाहते हैं तो आपके पास अब सिर्फ 5 दिन बचे हैं। LDA के शहर में 1000 से ज्यादा फ्लैट्स खाली पड़े थे। इसमें श्रवण, आद्रा, सनराइज-मृगशिरा, मघा, अश्लेषा, सोपान एनक्लेव-2, पूर्वा, रतन लोक और स्मृति अपार्टमेंट शामिल हैं। इन योजनाओं में 22 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपए तक की कीमत वाले फ्लैट हैं। लेकिन ये बिक नहीं पा रहे थे। ऐसे में LDA ने करीब तीन महीने पहले इन फ्लैट्स के दाम कम किए थे। 5 दिन बाद यानी 30 जून को छूट का आखिरी दिन है। 2 लाख रुपए तक की छूट एलडीए की यह छूट योजना कीमत के आधार पर अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिन फ्लैट्स की कीमत 45 लाख से कम है, उन पर ₹1.50 लाख रुपए की छूट दी जा रही है। वहीं, ₹45 लाख से अधिक कीमत वाले फ्लैट्स पर सीधे ₹2 लाख रुपए तक की छूट उपलब्ध है। यह छूट केवल 30 जून 2025 तक ही लागू रहेगी, जिसके बाद फ्लैट्स के दाम बढ़ा दिए जाएंगे। कब्जा तुरंत, भुगतान आसान एलडीए की ओर से यह भी बताया गया है कि सरकारी कर्मचारियों को फ्लैट पर कब्जा पाने के लिए सिर्फ 25% भुगतान करना होगा, जबकि सामान्य नागरिकों को 35% भुगतान करने पर तुरंत कब्जा मिल सकता है। यह व्यवस्था उन लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है, जो किराये पर रह रहे हैं और जल्द से जल्द अपने घर में शिफ्ट होना चाहते हैं। अतिरिक्त छूट भी मिल रही थी एलडीए की इस योजना के तहत, यदि आवंटन के 45 से 90 दिनों के भीतर खरीदार पूरी धनराशि का भुगतान कर देते हैं, तो उन्हें 3% से 6% तक की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है। यह सुविधा विशेष रूप से उन खरीदारों के लिए लाभकारी है, जो एकमुश्त भुगतान करने की क्षमता रखते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0