6 जिलों में बारिश का अलर्ट:12 तक कम होगी मानसून की सक्रियता, 16 जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना

Sep 9, 2025 - 07:00
 0
6 जिलों में बारिश का अलर्ट:12 तक कम होगी मानसून की सक्रियता, 16 जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना
हरियाणा में आगामी कुछ दिनों में मानसून की सक्रियता कम होने की संभावना है। इसके चलते 9 सितंबर यानी मंगलवार को प्रदेश के छह जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में हल्की बारिश की संभावना है तो बाकी 16 जिलों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। 12 सितंबर तक ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि मानसून ट्रफ उत्तर से थोड़ा नीचे मध्य भारत की तरफ कच्छ, कोटा, औरैया, सिद्धि, रांची, दीघा होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है, इसलिए 12 सितंबर तक मानसून की सक्रियता थोड़ी कम होने की संभावना है। बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना इसके चलते हरियाणा के पश्चिमी क्षेत्र के जिलों, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर तथा दक्षिणी क्षेत्र के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और पलवल जिलों में आंशिक बादलवाही तथा कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश होगी। उत्तर क्षेत्र के जिलों, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत में कहीं-कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की बारिश तथा कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। 563.3 एमएम बारिश हुई 8 सितंबर तक हरियाणा में औसतन 381.7 एमएम बारिश होनी थी लेकिन अब तक 563.3 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 48 प्रतिशत ज्यादा है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1076.4 एमएम दर्ज की गई जबकि सबसे कम बारिश सिरसा जिले में 346.2 एमएम हुई है। अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम....

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0