भास्कर न्यूज | बलरामपुर/कुसमी थाना कोरंधा क्षेत्र में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी घटना के बाद से फरार था। पुलिस ने उसे जशपुर नगर से पकड़ा। घटना 5 मई 2025 की दोपहर करीब 12 बजे की है। पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ खेत से घर लौट रही थी। रास्ते में 35 साल के आरोपी ने बच्ची को पकड़ लिया। झाड़ियों के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने उसी दिन थाना कोरंधा में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में धारा 65(2), 126(2) बीएनएस और पाक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत केस दर्ज किया। आरोपी की तलाश के लिए टीम बनाई गई। एसपी और एएसपी के निर्देशन में कार्रवाई हुई। आरोपी को 8 मई को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपराध कबूल किया। इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।