BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले:मायावती के सवालों अखिलेश यादव को जवाब देना चाहिए, सपा का एजेंडा नकारात्मक

Oct 12, 2025 - 00:00
 0
BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले:मायावती के सवालों अखिलेश यादव को जवाब देना चाहिए, सपा का एजेंडा नकारात्मक
कानपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कानपुर में मीडिया से बात की। वे कल्याणपुर ब्लॉक प्रमुख अनुराधा अवस्थी के निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मायावती की रैली, बिहार चुनाव और अखिलेश यादव के सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े सवालों पर अपनी राय रखी। मायावती की रैली पर सपा और कांग्रेस की टिप्पणी को चौधरी ने विपक्ष का 'नकारात्मक एजेंडा' बताया। उन्होंने कहा कि मायावती प्रदेश की बड़ी नेता और चार बार की मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने अपनी रैली में सपा और कांग्रेस सरकारों के दौरान दलितों के अपमान, महापुरुषों के अपमान और उनके नाम पर बनी संस्थाओं व जिलों के नाम बदलने जैसे मुद्दों को उठाया। चौधरी ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकारों के समय दलितों का उत्पीड़न और भेदभाव होता था। उन्होंने कहा कि मायावती ने इन सभी विषयों को सार्वजनिक मंच से रखा है और अखिलेश यादव को इन सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने सपा पर 'नकारात्मक एजेंडे' पर काम करने का आरोप लगाया, जिसे प्रदेश की जनता जानती है। बिहार चुनाव में सीटों के बंटवारे पर तनातनी के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए एकजुट है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एनडीए एक दल नहीं, बल्कि चार-पांच पार्टियों का गठबंधन है। सीटों का बंटवारा केंद्र सरकार के निर्देशानुसार बने फार्मूले पर बातचीत के बाद पूरी ताकत के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी पुराने और लंबे समय से जुड़े साथियों को साथ लेकर चला जाएगा। चौधरी ने बताया कि वे पिछले 20 साल के विकास और नीतीश कुमार के कार्यकाल के दौरान 'विकसित बिहार' और 'बदलते बिहार' का पूरा रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सोशल मीडिया अकाउंट बंद होने और सांसद अबू आज़मी द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर भूपेंद्र चौधरी ने अनभिज्ञता जताई। उन्होंने इसे 'राजनीतिक हथकंडा' और सपा द्वारा 'सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का तरीका' करार दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0