CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी:गोरखपुर की सुहानी ने 98.4%, उत्कर्ष और शालू ने 98% से ज्यादा अंक हासिल किए

May 13, 2025 - 23:00
 0
CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी:गोरखपुर की सुहानी ने 98.4%, उत्कर्ष और शालू ने 98% से ज्यादा अंक हासिल किए
गोरखपुर में CBSE 12वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित हुआ। जिले के संस्कृत‍ि पब्लिक स्कूल और RPM एकेडमी के तीन छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सुहानी गुप्ता ने 98.4% अंकों के साथ जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। वे बिहार के गोपालगंज की रहने वाली हैं। वर्तमान में गोरखपुर के रानी दीया क्षेत्र में निवास करती हैं। उनके पिता नारायण प्रसाद व्यवसायी और माता उषा देवी गृहिणी हैं। सुहानी CUET की तैयारी कर रही हैं। उनका लक्ष्य चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना है। साहजनवां के उत्कर्ष मौर्य ने 98% अंक प्राप्त किए। उनके पिता सूर्यकरण मौर्य व्यवसाय करते हैं। माता सरोज देवी गृहिणी हैं। उत्कर्ष CLAT की तैयारी में जुटे हैं। वे क्रिमिनल लॉयर बनना चाहते हैं। रानी दीया क्षेत्र की शालू ने 98.2% अंक हासिल किए। उनके पिता धर्मेंद्र कुमार CRPF में सेवारत हैं। माता रीना देवी गृहिणी हैं। शालू JEE की तैयारी कर रही हैं। वे इंजीनियर बनने का लक्ष्य लेकर चल रही हैं। तीनों छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और कड़ी मेहनत को दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0