CMO का आरोग्य मेलों में औचक निरीक्षण:जटेपुर UPHC में डॉक्टर-टेक्नीशियन नदारद, स्पष्टीकरण तलब

Jun 8, 2025 - 18:00
 0
CMO का आरोग्य मेलों में औचक निरीक्षण:जटेपुर UPHC में डॉक्टर-टेक्नीशियन नदारद, स्पष्टीकरण तलब
गोरखपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा ने रविवार को जिले के चार मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का निरीक्षण किया। जटेपुर UPHC में चिकित्सक और लैब टेक्नीशियन अनुपस्थित मिले। CMO ने दोनों से स्पष्टीकरण मांगा है। खुटहन APHC में मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जनजागरूकता गतिविधियां चलाईं। CMO ने जन आरोग्य समिति के अध्यक्ष रामानंद यादव से विकास कार्यों पर चर्चा की। शाहपुर और सिविल लाइन UPHC में CMO ने कोल्ड चेन, दवाओं की उपलब्धता और स्टाफ की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने इन केंद्रों को पूर्णतः डिजिटल बनाने के निर्देश दिए। डॉ. झा ने बताया कि मेलों में बुखार, गर्भावस्था, मातृ-शिशु देखभाल, टीकाकरण और परिवार नियोजन की सेवाएं निःशुल्क हैं। गर्भवती महिलाएं 102 एम्बुलेंस सेवा का उपयोग कर सकती हैं। CMO ने निर्देश दिए कि प्रत्येक रविवार को लगने वाले आरोग्य मेलों की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाए। गंभीर मामलों को जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज या एम्स गोरखपुर रेफर किया जाए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी RTPMU डॉ. एनके द्विवेदी भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0