CUET UG 2026 का सिलेबस जारी:UGC NET एडमिट कार्ड आउट; बिहार में 24,492 वैकेंसी समेत 3 नौकरियां

Dec 29, 2025 - 18:00
 0
CUET UG 2026 का सिलेबस जारी:UGC NET एडमिट कार्ड आउट; बिहार में 24,492 वैकेंसी समेत 3 नौकरियां
आज टॉप स्टोरी में CUET UG 2026 का सिलेबस जारी होने समेत अन्य खबरें। टॉप जॉब्स में BSSC की 2 हजार से भी ज्यादा वैकेंसी समेत 3 नौकरियां। करेंट अफेयर्स में डॉक्यूमेंट्री और टेलीविजन फिल्म मेकर एस कृष्णास्वामी के निधन समेत 4 खबरें। टॉप स्टोरी 1. CUET UG 2026 का सिलेबस जारी NTA ने CUET UG 2026 के लिए अलग-अलग सब्जेक्ट्स का सिलेबस जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स cuet.nta.nic.in पर ये सिलेबस चेक कर सकते हैं। इसी के साथ NTA ने CUET UG 2026 के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। कैंडिडेट्स अब आधिकारिक वेबसाइट पर सेंट्रल यूनिवर्सिटीज की लिस्ट और उनके कोर्सेज के बारे में भी चेक कर सकते हैं। CUET UG एग्जाम मई 2026 में होगा। 2. UGC NET का एडमिट कार्ड जारी NTA ने UGC NET का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह एडमिट कार्ड 31 दिसंबर को होने वाले एग्जाम के लिए जारी किया गया है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसी के साथ एग्जाम की गाइडलाइंस और अंडरटेकिंग फॉर्म भी जारी किया गया है। यह एग्जाम देशभर के एग्जाम सेंटर्स पर CBT यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होगा। करेंट अफेयर्स 1. फिल्ममेकर एस. कृष्णास्वामी का निधन 2. फ्रेंच एक्ट्रेस ब्रिगिट बार्डोट का निधन 3. करिश्मा तामिरी ने सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप जीती 4. थलापति विजय अब फिल्में नहीं करेंगे टॉप जॉब्स 1. लातूर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक में 375 पदों पर भर्ती लातूर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक में 375 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cdn.digialm.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी 2026 तय की गई है। ऑनलाइन आवेदन लिंक 2. बिहार सेकेंड इंटर लेवल भर्ती में पदों की संख्या बढ़ी बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) की ओर से सेकेंड इंटर लेवल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BSSC 2nd Inter Level recruitment 2025) का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। पहले इस भर्ती के माध्यम से कुल 23,175 पदों पर भर्ती होनी थी। इसमें 1317 अतिरिक्त पदों को जोड़ा गया है, जिसके बाद अब इस भर्ती के जरिए 24,492 खाली पदों पर पोस्टिंग की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पहले आवेदन कर दिए थे, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन आवेदन लिंक 3. नेशनल हेल्थ मिशन, पंजाब में स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स के 300 पदों पर भर्ती नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) पंजाब ने स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की पोस्टिंग की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nhm.punjab.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इंटरव्यू का आयोजन 15, 22 और 29 जनवरी 2026 को किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन लिंक

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0