DVR मशीन चुरा ले गए चोर, CCTV फुटेज भी ले:लखनऊ में सूने मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी

Oct 14, 2025 - 09:00
 0
DVR मशीन चुरा ले गए चोर, CCTV फुटेज भी ले:लखनऊ में सूने मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी
लखनऊ गोमतीनगर के विवेक खंड में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी को अंजाम दिया। चोर सिर्फ कीमती जेवरात और नकदी ही नहीं, बल्कि CCTV की DVR मशीन भी साथ ले गए, जिससे घटना की रिकॉर्डिंग भी नहीं मिल पाई है। घटना के वक्त मकान मालिक अपनी बेटी के साथ घर से बाहर गया हुआ था। लौटने पर टूटा ताला और बिखरा सामान देखकर परिजन स्तब्ध रह गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। गोमतीनगर निवासी शिवराम सिंह 1 अक्टूबर को अपनी बेटी के साथ एक पारिवारिक कार्य से गया (बिहार) गए थे। 11 अक्टूबर की सुबह करीब 7:30 बजे जब वे वापस लौटे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ मिला। घर के भीतर जाने पर पहली मंजिल का दरवाजा भी टूटा मिला और सारा सामान अस्त-व्यस्त था। उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। शिवराम सिंह के अनुसार चोर घर से पत्नी के 2 सोने के मंगलसूत्र 2 जोड़ी सोने के कुंडल 2 अंगूठियां व 4 सोने की चूड़ियां भगवान की चांदी की मूर्ति और चांदी के सिक्के 2 हाथ घड़ियां और ₹20,000/- नकद ले उड़े। इसके साथ ही बेटी की 2 अंगूठियां, मंगलसूत्र, 4 चूड़ियां, 2 जोड़ी कुंडल, और 1 हाथ घड़ी सहित CCTV DVR मशीन भी ले गए। सूचना पर थाना गोमतीनगर पुलिस ने मौका मुआयना किया और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0