EduCare News:DU में आज से सीट अलॉटमेंट प्रोसेस शुरू; बीकॉम ऑनर्स चुनने वाले कैंडिडेट्स सबसे ज्यादा

Jul 19, 2025 - 17:00
 0
EduCare News:DU में आज से सीट अलॉटमेंट प्रोसेस शुरू; बीकॉम ऑनर्स चुनने वाले कैंडिडेट्स सबसे ज्यादा
दिल्ली यूनिवर्सिटी आज शाम 5 बजे UG एडमिशन 2025 सीट अलॉटमेंट की पहली लिस्ट जारी करेगी। सभी एडमिशन CSAS UG 2025 पोर्टल के जरिए ही होंगे। जिन कैंडिडेट्स को आज की लिस्ट में सीट मिलती है, उन्हें 21 जुलाई तक कन्फर्मेशन देना होगा। 15 जुलाई को सिलेक्ट करनी थी प्रेफरेंस DU एडमिशन CSAS UG 2025 का दूसरा फेज अभी हाल ही में पूरा हुआ है। इसमें, स्टूडेंट्स को अपने सिलेबस और कॉलेज की प्रेफरेंस सिलेक्ट करनी थी। स्टूडेंट्स को 15 जुलाई को उनकी सिम्युलेटेड रैंक दिखाई गई थी, जिसमें उन्हें अपनी पसंद में बदलाव करने के लिए 16 जुलाई तक का समय दिया गया था। 71,642 सीटों पर होगा एडमिशन इस साल DU में अब तक सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। 69 कॉलेजों और डिपार्टमेंट में 79 UG प्रोग्राम में लगभग 71,642 सीटें उपलब्ध हैं। सभी कोर्सेज में सबसे ज्यादा एप्लिकेशन बीकॉम (ऑनर्स) के लिए आए हैं। 19.9 लाख से भी ज्यादा कैंडिडेट्स ने एडमिशन के लिए अप्लाई किया है, जिसमें 48,336 कैंडिडेट्स ने बीकॉम (ऑनर्स) को पहली चॉइस में रखा है। इसके अलावा सबसे ज्यादा चुने जाने वाले विषयों में BA(ऑनर्स) पॉलिटिकल साइंस, BSc (ऑनर्स) जूलॉजी, बीटेक मैथ्स और ह्यूमैनिटीज शामिल हैं। सबसे ज्यादा आवेदन श्रीराम कॉलेज के लिए सबसे ज्यादा 38,795 कैंडिडेट्स ने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) को पहली प्रेफरेंस में रखा है। वहीं दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर हिंदू, हंसराज, सेंट स्टीफंस और मिरांडा हाउस रहे। इस बीच, ECA यानी एजुकेशनल क्रेडेंशियल असेसमेंट ट्रायल 18 जुलाई को शुरू हुआ है जो 26 जुलाई तक चलेगा। इसमें संगीत, वाद-विवाद, थिएटर, ललित कला और योग जैसी 12+ से ज्यादा कैटेगरी शामिल हैं। सभी कैंडिडेट्स को अपडेट के लिए अपने डीयू डैशबोर्ड, रजिस्टर्ड ईमेल और ऑफिशियल डीयू एडमिशन साइट पर नजर बनाए रखना होगा। ये खबर भी पढ़ें... NCERT की किताब में जुड़े सिख-मराठा राजाओं पर चैप्‍टर्स:मराठा साम्राज्‍य पर अब 22 पेज, पहले डेढ़ पेज था; 8वीं की किताब में बदलाव NCERT की 8वीं क्लास की सोशल साइंस की किताब में अब सिख और मराठा इतिहास के साथ भूले-बिसरे राजाओं के बारे में चैप्टर्स शामिल किए गए हैं। अब स्टूडेंट्स को मराठा लीडर्स की कहानियां, सिखों का इतिहास, मजबूत क्षेत्रीय साम्राज्यों और नरसिंहदेव प्रथम जैसे राजाओं के बारे में पढ़ाया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें... सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें सरकारी नौकरियों की खबर के लिए यहां क्लिक करें...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0