IIT दिल्ली में नए कोर्सेज:ट्रेडिशनल डिग्री से हटकर प्रोग्राम्स, डिजाइनिंग में कर सकते हैं BTech

Jun 21, 2025 - 20:00
 0
IIT दिल्ली में नए कोर्सेज:ट्रेडिशनल डिग्री से हटकर प्रोग्राम्स, डिजाइनिंग में कर सकते हैं BTech
हाल ही में जारी QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 के अनुसार देश में पढ़ाई के लिए IIT दिल्ली सबसे बेहतर है। इस लिस्ट में IIT दिल्ली की ग्लोबल रैंकिंग 123 है। IIT दिल्ली को आमतौर पर Btech, Mtech के लिए जाना जाता है। अब अपने कोर्सेज को डायवर्स बनाने के लिए शॉर्ट-टर्म, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और इंटरडिसिप्लिनरी अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स इंस्टीट्यूट में शामिल किए जाएंगे। ये नए कोर्सेज इंडस्ट्री की नई और उभरती जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। इसी के साथ इससे स्टूडेंट्स की लर्निंग में फ्लेग्जिबिलिटी आ सकेगी। BTech इन डिजाइन ये 4 साल का डिग्री कोर्स है। इसमें टेक्नोलॉजी के साथ क्रिएटिविटी को कंबाइन किया गया है। इसमें स्टूडेंट्स को इंडस्ट्रियल, कम्युनिकेशन एंड इंटरेक्शन डिजाइन के बारे में बताया जाएगा। ये कोर्स IIT दिल्ली के डिपार्टमेंट ऑफ डिजाइन के अंतर्गत आता है। इसमें JEE एड्वांस की जगह UCEED के जरिए एडमिशन होगा। BS इन केमिस्ट्री ये 4 साल का कोर्स डिपार्टमेंट ऑफ केमिस्ट्री के अंतर्गत आता है। इस कोर्स में फाउंडेशनल और एड्वांस्ड केमिकल साइंसेज के बारे में पढ़ाया जाता है। इससे स्टूडेंट्स रिसर्च, फार्मास्यूटिकल्स और इस तरह की दूसरी फील्ड्स में करियर बना सकते हैं। JEE एड्वांस के जरिए ही इसमें एडमिशन होता है। सर्टिफिकेट इन फाइनेंस फॉर नॉन-फाइनेंस प्रोफेशनल्स ये 6 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स है। इसका मकसद नॉन-फाइनेंस बैकग्राउंड वाले स्टूडेंट्स को फाइनेंस और मैनेजमेंट स्किल्स सिखाना है। जिन स्टूडेंटस ने नॉन-फाइनेंस फील्ड्स में ग्रेजुएशन किया है या नॉन-फाइनेंस फील्ड्स में काम कर रहे हैं, वो इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसकी फीस 1.50 लाख रुपए होगी। सर्टिफिकेट इन सप्लाई चेन मैनेजमेंट ये सर्टिफिकेट कोर्स 6 महीने का होगा। आधुनिक सप्लाई चेन सिस्टम्स, लॉजिस्टिक्स और ऑपरेशन्स को समझने के लिए यह कोर्स किया जा सकता है। ग्रेजुएट्स और मिड-लेवल प्रोफेशन्स इसे कोर्स को कर सकते हैं। इसकी फीस 1,50,000 रुपए है। सर्टिफिकेट इन सेमी-कंडक्टर टेक्नोलॉजी एंड मैन्युफैक्चरिंग ये 6 महीने का सर्टिफिकेट है। इसमें सेमी-कंडक्टर फैब्रिकेशन, माइक्रो-इलेक्ट्रॉनिक्स और VLSI डिजाइन के बारे में पढ़ाया जाएगा। इंजीनियर्स, साइंस ग्रेजुएट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स की फील्ड में करियर शुरू करने वाले लोग ये कोर्स कर सकते हैं। इसकी फीस 1.50 लाख रुपए होगी। MTech और PhD प्रोग्राम (IIT दिल्ली अबु धाबी) ये दोनों पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम्स हैं। इसमें MTech 2 साल का होगा। IIT दिल्ली के अबु धाबी के कैंपस में ये प्रोग्राम्स शुरू किए जा रहे हैं। ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन के साथ GATE क्लियर कर चुके कैंडिडेट्स इसमें अप्लाई कर सकते हैं। ऐसी ही और खबरें पढ़ें... आर्टिस्टिक योगा के फाउंडर हैं भरत ठाकुर:हिमालय में रहकर 10 साल सीखा योग, ‘तेरे नाम’ एक्ट्रेस भूमिका चावला से शादी की; जानें पूरी प्रोफाइल भरत ठाकुर देश के जाने माने योगा इंस्ट्रक्टर हैं जिन्हें दुनियाभर में योग गुरू, स्पिरिचुअल लीडर, आर्टिस्ट और आंत्रप्रेन्योर के रूप में जाना जाता है। वो आर्टिस्टिक योगा के फाउंडर भी हैं। आर्टिस्टिक योगा में योग की पुरानी टेक्नीक्स को आज की लाइफस्टाइल से जोड़ा जाता है। इसमें स्ट्रेंथ, स्टैमिना, एजिलिटी, बैलेंस और फ्लेग्जिबिलिटी सभी का समावेश होता है। पूरी खबर पढ़ें...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0