IND Vs SA दूसरा वनडे, लगातार दूसरा टॉस हारा भारत:जायसवाल ने पहली बॉल पर चौका लगाया, 3 ओवर के बाद इंडिया 28/0

Dec 3, 2025 - 14:00
 0
IND Vs SA दूसरा वनडे, लगातार दूसरा टॉस हारा भारत:जायसवाल ने पहली बॉल पर चौका लगाया, 3 ओवर के बाद इंडिया 28/0
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने वनडे में लगातार 20वां टॉस गंवाया है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। टीम इंडिया ने 4.4 ओवर में बिना नुकसान के 40 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा क्रीज पर हैं। जायसवाल ने मैच की पहली बॉल पर चौका लगाकर भारतीय टीम का खाता खोला। 5वें ओवर में रोहित शर्मा ने बर्गर की बॉल पर लगातार 3 चौके लगाए। रायपुर में भारत ने कोई वनडे नहीं गंवाया है। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, पहले वनडे का हिस्सा नहीं रहे साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा वापसी हो गई है। साउथ अफ्रीका टीम में तीन बदलाव हुए हैं। बावुमा के अलावा, केशव महराज और लुंगी एनगिडी की वापसी हुई है। मैच का स्कोरबोर्ड प्लेइंग-11 भारत: केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा। साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, ऐडन मार्करम , मैथ्यू ब्रीट्जकी, टोनी डी जॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर और लुंगी एनगिडी। रायपुर वनडे से जुड़े अन्य अपडेट्स देखें... स्टेडिटम में थ्री-लेयर चेकिंग के बाद एंट्री​​​​​​​; तेलीबांधा चौक पर 2KM लंबा जाम, राम बाबु भी पहुंचे भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बॉलिंग कर रही है। टीम इंडिया ने पहले ओवर में बिना नुकसान के 14 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा क्रीज पर हैं। जायसवाल ने मैच की पहली बॉल पर चौका लगाकर भारतीय टीम का खाता खोला। पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0