LDA में जनता अदालत का आयोजन:17 साल से प्लाट पर कब्जे के लिए दिल्ली से दौड़ रहा फरियादी

Sep 18, 2025 - 12:00
 0
LDA में जनता अदालत का आयोजन:17 साल से प्लाट पर कब्जे के लिए दिल्ली से दौड़ रहा फरियादी
लखनऊ विकास प्राधिकरण में जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए जनता अदालत का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। जहां मौके पर अफसरों ने उसकी शिकायत सुन कर जल्द समस्या के समाधान का आश्वाशन दिया। 17 साल से प्लाट के लिए दौड़ रहे दिल्ली के वेस्ट पटेल नगर के रहने वाले चार्ल्स खन्ना ने बताया कि उनकी माता ज्योति खन्ना ने गोमती नगर विस्तार सेक्टर 4 में 2003 में प्लाट खरीदा था। लखनऊ विकास प्राधिकरण से खरीदे गए प्लाट की रजिस्ट्री 2008 में हुई थी। उसके बाद से लगातार प्लांट पर कब्जा करने के लिए अफसर से गुहार लगा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पहले शुरुआती सालों में टालमटोल करते रहें। जनता अदालत समाधान दिवस सहित कई जगह गुहार लगा चुके हैं पर कोई फायदा नहीं मिला। अब आज प्राधिकरण के अवसर बता रहे हैं कि वह मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया है उसका नतीजा आने के बाद ही निर्णय होगा। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली से हर बार प्लॉट पर कब्जे की गुहार लगाने के लिए आते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0