MP के 25 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम:राजस्थान के सीकर में पारा 1°; UP में कोहरे के कारण 100 ट्रेनें लेट

Dec 26, 2025 - 05:00
 0
MP के 25 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम:राजस्थान के सीकर में पारा 1°; UP में कोहरे के कारण 100 ट्रेनें लेट
देश के करीब 22 राज्यों में शीतलहर चल रही है। मध्य प्रदेश के 25 से ज्यादा शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा, यहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। बर्फबारी के बीच पहाड़ी राज्यों से आ रही ठंडी हवाओं ने राजस्थान में सर्दी बढ़ा दी है। कई जिलों में कोहरा छा रहा है। सीकर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज चूरू, झुंझुनूं, सीकर और नागौर जिले में शीतलहर चलेगी। यूपी में प्रयागराज, अयोध्या समेत 50 से ज्यादा जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। कई जगह विजिबिलिटी शून्य रही। कोहरे की वजह से लखनऊ समेत तमाम रेलवे स्टेशनों पर 100 से ज्यादा ट्रेनें 2 से 10 घंटे की देरी चल रही हैं। मौसम सी जुड़ी तस्वीरें.. अगले दो दिन के मौसम का हाल... 27 दिसंबर: कोहरे का दायरा और फैलेगा, दिन में भी रहेगी धुंध 28 दिसंबर: ठंडी हवाएं बढ़ाएंगी सर्दी, रातें ज्यादा सर्द

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0