हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश तबाही मचा रही है। उफनती नदियों से 14 पुल बह गए हैं। प्रदेश की 500 सड़कें पूरी तरह से बंद हैं। कांगड़ा, मंडी, चंबा और शिमला जिलों में भारी बारिश के चलते बाढ़ और लैंडस्लाइड से 69 लोगों की जान चली गई। सबसे बुरी स्थिति मंडी जिले में है, जहां 17 लोग मारे गए और 40 अभी भी लापता हैं। मध्य प्रदेश के 27 जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई। मंडला, सिवनी और बालाघाट जिलों में रेड अलर्ट रहा। जबलपुर में गैस सिलेंडर वाला ट्रक पानी में डूब गया। मंडला में बाढ़ की स्थिति है। टीकमगढ़ में 24 घंटे में 6 इंच पानी गिरा गया। राजस्थान के जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर समेत कई जिलों में 2 इंच तक बारिश हुई। दूसरी तरफ श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर के एरिया में दिन का तापमान 38 से 43 डिग्री के बीच दर्ज हुआ। इसके कारण गर्मी और उमस रही। ओडिशा के भुवनेश्वर के तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया। स्थानीय मौसम कार्यालय ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें शनिवार से मंगलवार तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। राज्यों से बारिश की 6 तस्वीरें...